सेजबहार कॉलोनी में गंदे पानी की सप्लाई

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 16 Second

रायपुर। सेजबहार हाउसिंग बोर्ड कालोनी फेस-वन में लंबे समय से जलापूर्ति व्यवस्था बिगड़ी हुई है। गर्मी के दिनों में पर्याप्त पानी नहीं मिलता और सर्दी के मौसम में लोगों को गंदा व बदबूदार पानी पीने को मजबूर होना पड़ता है। हालात इतने खराब हो गए हैं कि पिछले कुछ दिनों से नलों से आ रहे पानी में कीड़े तक दिखाई देने लगे। कई घरों में बाल्टी भरते ही गंदगी और काई साफ नजर आ रही है, जिससे लोगों में डर और नाराजगी है।

रहवासियों का कहना है कि पिछले कई महीनों से नलों से थोड़ा-थोड़ा गंदा पानी आ रहा था। लेकिन बीते तीन दिनों में स्थिति और बिगड़ गई। पानी की गुणवत्ता इतनी खराब हो गई कि उसे न पीया जा सकता है और न ही रोजमर्रा के कामों में उपयोग किया जा सकता है। मजबूरी में लोग बाजार से पानी खरीदकर पी रहे हैं। इससे परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी पड़ रहा है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से बदली ज़िंदगी

Share on Social Mediaरायपुर. मुंगेली जिले के ग्राम करही निवासी श्री प्रदीप यादव आज आत्मनिर्भरता और मेहनत की मिसाल बन चुके हैं। कभी कलेक्टर कार्यालय के सामने घास-फूस की झोपड़ी में होटल का व्यवसाय करने वाले प्रदीप यादव का जीवन प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से मिली सहायता के बाद पूरी […]

You May Like