बारिश के साथ घने कोहरे का अलर्ट

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:3 Minute, 14 Second

रायपुर: प्रदेश में नए साल के पहले दिन मौसम ने ठंड का अहसास बनाए रखा। दुर्ग संभाग के एक-दो पाकेट में शीतलहर दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब क्षेत्र के ऊपर सक्रिय है। इसके प्रभाव से मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल में ट्रफ बना हुआ है, जिसका असर आगामी दिनों में प्रदेश के मौसम पर पड़ सकता है।

मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए प्रदेश के एक-दो स्थानों पर अति हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं अगले दो दिनों के बाद भी इसी तरह के हालात बने रह सकते हैं। इसके साथ ही एक-दो पॉकेट में घना कोहरा छाने की भी आशंका है।

रायपुर शहर के लिए स्थानीय पूर्वानुमान में बताया गया है कि शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज हुआ। राजधानी में अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस, जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस, सामान्य से 0.7 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया। दिनभर आसमान साफ रहा और हवा की औसत गति 2 किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की गई।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री, बिलासपुर में 27.6 डिग्री, पेंड्रारोड में 26.4 डिग्री, जगदलपुर में 28.9 डिग्री और राजनांदगांव में 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दुर्ग में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री, बिलासपुर में 10.8 डिग्री और पेंड्रारोड में 9 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों तक न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। इसके बाद आगामी 3 दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट आने की संभावना है। ऐसे में ठंड का असर फिर से बढ़ सकता है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भूपेश के बेटे चैतन्य को हाईकोर्ट से मिली जमानत

Share on Social Mediaरायपुर । छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। इस मामले में उनकी जमानत याचिका पर बहस पूरी हो चुकी थी। हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा था। शराब घोटाला केस […]

You May Like