मैनपाट में लुढ़का 2 डिग्री तापमान

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 36 Second

अंबिकापुर। अंबिकापुर उत्तरी छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में इन दिनों कड़ाके की ठंड ने लोगों की दिनचर्या प्रभावित कर दी है। पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने के बाद उत्तर-पश्चिम दिशा से आ रही शुष्क व ठंडी हवाओं के प्रभाव से पूरा संभाग ठिठुरन की चपेट में है। सर्द हवा ने ठंड को और तीखा बना दिया है।

शनिवार को सरगुजा जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट का नजारा खासा आकर्षक रहा। यहां न्यूनतम तापमान गिरकर करीब दो डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे आसपास के इलाके में ओस की बूंदें पाला के रूप में जम गई।

सुबह जब लोग घरों से बाहर निकले तो चारों ओर सफेद चादर जैसी पाले की परत देखकर चकित रह गए। घास के मैदान, पुआल के ढेर, पेड़-पौधों के तने और खेतों की मेड़ें पाले से ढकी नजर आईं।

यह दृश्य किसी पहाड़ी इलाके में बर्फबारी के बाद का सा प्रतीत हो रहा था। स्थानीय लोगों ने इस नजारे को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर इंटरनेट मीडिया पर जमकर साझा किया। ठंड से मैनपाट सहित पूरे सरगुजा संभाग में जनजीवन प्रभावित है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फर्जी ई-चालान लिंक से रहें दूर

Share on Social Mediaरायपुर। छत्तीसगढ़ में आरटीओ ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। साइबर अपराधी परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट की हूबहू नकल (क्लोन वेबसाइट) बनाकर आम नागरिकों को ट्रैफिक नियम उल्लंघन का डर दिखा रहे हैं। ऐसे फर्जी संदेशों और लिंक के जरिए […]

You May Like