खुद को गोली मारने वाले जवान की हुई मौत, अत्यधिक रक्तस्राव की वजह से अस्पताल पहुंचने से पहले थमीं सांसें

rashtra path
Share on Social Media

नारायणपुर। जिला के थाना कोहकमेटा एरिया के कैंप कोड़नार में ड्यूटी पर मौजूद आरक्षक पिंगल जुरी ने आज सुबह अपनी रायफल से खुद को गोली मार ली. सिर पर आई गंभीर चोट की वजह से अस्पताल पहुंचने के पहले ही जवान की मौत हो गई.सुबह जैसे ही आरक्षक पिंगल जुरी के खुद को गोली मारने की खबर आई, तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था कर उसे जिला हॉस्पिटल नारायणपुर ले जाया गया, लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव के कारण अस्पताल पहुंचने के पहले ही जवान की सांसे थम गई. घटना के संबंध में प्राथमिक तौर पर आत्महत्या का कारण स्वास्थ्यगत कारण का होना पाया गया है. अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राज्यपाल ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी और पंडित मदनमोहन मालवीय के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें नमन किया

Share on Social Mediaरायपुर । राज्यपाल रमेन डेका ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी और पंडित मदनमोहन मालवीय के जन्म दिवस पर उन्हें नमन किया है। लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल ने छायाचित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्री वाजपेयी और मालवीय जी को नमन किया। राज्यपाल […]

You May Like