बृजबाई कर रही है घर गृहस्थी के कार्यों में राशि का उपयोग

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 9 Second

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल

रायपुर । राज्य सरकार की फ्लैगशिप महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। योजना के तहत महिलाओं को प्रति माह 1,000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे वे अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति कर आत्मनिर्भर बन रही हैं।

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम सकरी निवासी बृज बाई साहू ने बताया कि महतारी वंदन योजना के अंतर्गत उन्हें अब तक 22 किश्तों में कुल 22,000 रुपए की राशि सीधे उनके बैंक खाते में प्राप्त हो चुकी है। इस राशि का उपयोग वे सब्जी-भाजी, राशन सहित अन्य घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति में कर रही हैं, जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। बृज बाई साहू ने बताया कि महिलाओं को आगे बढ़ाने और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा किया जा रहा यह कार्य अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री जी का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।

उल्लेखनीय है कि महतारी वंदन योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा अब तक 22 किश्तें जारी की जा चुकी हैं। हाल ही में 3 दिसंबर 2025 को मोहला-मानपुर जिले से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 22वीं किश्त की राशि महिलाओं के खातों में अंतरित की गई।
बृजबाई ने मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सोसाइटी में सुगमता से धान विक्रय की सुगम सुविधाओं की किसान ने की सराहना

Share on Social Mediaरायपुर ।  समिति में मौजूद मजदूरों द्वारा ही धान की तौल, सिलाई एवं अन्य आवश्यक कार्य किए गए, जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई। सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं सहयोगपूर्ण होने के कारण धान विक्रय में उन्हें काफी सुविधा मिली। सूरजपुर जिले के ग्राम खडगवाकला निवासी […]

You May Like