दो बाइकों की आपस में जोरदार भिड़ंत, आरक्षक की हुई मौत

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 9 Second

सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में आए दिन भीषण सड़क हादसे हो रहे हैं. दो बाइकों की आपस की भिड़ंत में एक आरक्षक की मौत हो गई. उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मृतक दलसाय कोराम रामानुजनगर थाने में आरक्षक के पद पर पदस्थ था. दरअसल, शनिवार रात को आरक्षक दलसाय कोराम परशुरामपुर से वारंट तामील कर वापस रामानुजनगर थाने लौट रहा था. इसी दौरान सरईपारा गांव में आरक्षक की बाइक और सामने की ओर से आ रही बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया था. आरक्षक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य रामानुजनगर में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान आरक्षक ने आज दम तोड़ दिया है. रामानुजनगर पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

60वें डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस का आज तीसरा दिन : PM Modi की अध्यक्षता में होगी बैठकें, कई विषयों पर होगा मंथन

Share on Social Mediaनवा रायपुर स्थिति आईआईएम (IIM Raipur) में आयोजित हो रहे 60वें अखिल भारतीय सम्मलेन का आज तीसरा और अंतिम दिन है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज बैठकें होंगी. उन्होंने सुबह 6 से 6:30 तक योग किया. आज सुबह 8:30 बजे पहले सभी अधिकारियों के साथ […]

You May Like