साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल आईसीयू में भर्ती

rashtra path
Share on Social Media

रायपुर। प्रख्यात साहित्यकार और ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता विनोद कुमार शुक्ल गंभीर रूप से अस्वस्थ हैं। वे सोमवार शाम से रायपुर के एमएमआई नारायणा अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। कुछ दिनों पहले ही उन्हें 30 लाख रुपये की रॉयल्टी प्राप्त हुई थी, जिसके कारण वे चर्चा में थे। जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले घर के आंगन में मुंह के बल गिर जाने से उनकी नाक की हड्डी टूट गई थी, जिसके लिए सर्जरी करवानी पड़ी। दो दिनों तक वे इसी अस्पताल में भर्ती रहे। इसके बाद उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी। सोमवार को उनके पुत्र शाश्वत उन्हें दोबारा एमएमआई नारायणा अस्पताल ले गए और जांच कराई। डॉक्टरों ने पाया कि उनके फेफड़ों में पानी भर गया है, जिसकी वजह से उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है। स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में भर्ती कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रधानमंत्री आवास योजना से कोरिया जिले में 17 हजार से अधिक परिवारों को मिला पक्का आशियाना

Share on Social Media17 करोड़ ईंट, 17 लाख सीमेंट बोरी, 2 लाख ट्राली रेती से तैयार हुआ पीएम आवास छांव और सुकून के साथ बदल रही है जीवनशैली रायपुर  । कोरिया जिले के पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का लाभ तेजी से दिया जा रहा है, जिसके परिणामस्वरूप […]