राजधानी से नक्सली पति-पत्नी की गिरफ्तारी पर गृहमंत्री शर्मा का बड़ा बयान, कहा- निर्धारित समय पर नक्सलवाद का हो रहा समापन

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 21 Second

रायपुर. नक्सल विरोधी दस्ता ने रायपुर में माओवादी संगठन से जुड़े पति-पत्नी को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी जग्गू और कमला फर्जी आधार कार्ड के जरिए मकान लेकर रह रहे थे. इस कार्रवाई को लेकर गृहमंत्री विजय शर्मा का बयान सामने आया है.  गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि नक्सलवाद पर प्रहार जारी है. सुरक्षा एजेंसियों और जवान लगातार कार्रवाई कर रहे हैं. निर्धारित समय पर नक्सलवाद का समापन हो रहा है. हाल में बहुत बड़ी संख्या में नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है. बस्तर के लोग अब नहीं चाहते कि नक्सलवाद जैसी कोई चीज हो, वह उनके गांव तक विकास चाहते हैं. बता दें कि गुरुवार को नक्सल विरोधी दस्ता और पुलिस की टीम ने रायपुर में नक्सल संगठन में सक्रिय रूप से जुड़े दंपती को गिरफ्तार किया. दोनों ने अपना फर्जी आधार कार्ड बनाया और मकान लेकर रह रहे थे. दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उपचार से बेहतर है रोकथाम- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

Share on Social Mediaदिव्यांग बच्चों के संरक्षण और बालिकाओं की सुरक्षा पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का सफल आयोजन रायपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में राजधानी रायपुर के एक होटल में “दिव्यांग बच्चों के संरक्षण, बालिकाओं की सुरक्षा तथा बच्चों के सर्वाेत्तम हित के लिए […]

You May Like