EOW कोर्ट में पेश हुए 28 आरोपी अधिकारी, सुप्रीम कोर्ट के कागजात और एक-एक लाख का जमानत पट्टा जमा करने पर मिली जमानत

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 44 Second

रायपुर. छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में आरोपी बनाए गए 28 अधिकारी आज EOW की विशेष अदालत में पेश हुए. सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के मुताबिक सभी अधिकारी अग्रिम जमानत के कागजात लेकर कोर्ट पहुंचे थे. कोर्ट में 1-1 लाख रुपए का जमानत पट्टा जमा करने पर सभी को जमानत दे दी गई. बता दें कि सभी अधिकारियों को सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत पहले ही मिल चुकी है EOW के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में 32 सौ करोड़ रुपए का शराब घोटाला हुआ है. इस मामले में आबकारी विभाग से जुड़े 29 अफसरों को ईओडब्ल्यू ने आरोपी बनाया है और उसके खिलाफ चालान पेश किया था. 29 अफसरों में से 7 रिटायर हो चुके हैं. बाकी बचे 22 अधिकारियों को सरकार ने निलंबित कर दिया है. इन पर 2019 से 2023 के बीच 90 करोड़ रुपए की अवैध वसूली करने का आरोप है. हाईकोर्ट से 18 अगस्त को अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने पर सभी अफसरों ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका लगाई थी. मामले की सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने सभी 28 अफसरों को शर्तों के साथ जमानत दे दी थी. आज सभी अग्रिम जमानत के कागजात लेकर EOW की विशेष अदालत में पेश हुए.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Next Post

साउथ अफ्रीकन छात्र की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप: मानसिक रोग से था पीड़ित, जांच में जुटी पुलिस

Share on Social Mediaरायपुर। राजधानी रायपुर में 22 साल के साउथ अफ्रीकन युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि मृतक सेनजेलवे सिसोनके निकमबुले मुंबई से रायपुर के निजी यूनिवर्सिटी में प्रवेश लेने आया था। यह बात भी सामने आई है कि […]