रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर… अब एक ही जगह से मिलेंगे आरक्षित और अनारक्षित दोनों टिकट

rashtra path
Share on Social Media

रायपुर। रेलवे स्टेशन पर लंबे समय से संचालित हो रहे यूटीएस (अनारक्षित टिकट काउंटर) को अब रेलवे आरक्षण केंद्र भवन में स्थानांतरित कर दिया गया है। यह नई व्यवस्था 11 सितंबर से लागू हो गई है। इस बदलाव के बाद अब यात्री आरक्षित और अनारक्षित दोनों प्रकार के टिकट एक ही भवन से प्राप्त कर सकेंगे। रेलवे प्रशासन का कहना है कि इस कदम से यात्रियों को सुविधा मिलेगी, साथ ही टिकटिंग व्यवस्था में पारदर्शिता और अनुशासन भी बढ़ेगा। भविष्य में यात्रियों को और सुविधा देने के लिए पार्किंग में भी एटीवीएम मशीन लगाने की तैयारी है, ताकि टिकट लेने के लिए काउंटर तक न जाना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सरकार की अधिसूचना रद, कोर्ट ने कहा-प्रत्यक्ष भर्ती असंवैधानिक

Share on Social Mediaबिलासपुर: हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति रविंद्र कुमार अग्रवाल की युगलपीठ ने राज्य सरकार के उस आदेश को रद कर दिया है, जिसमें मेडिकल कॉलेजों में प्रोफेसरों के रिक्त पदों को प्रत्यक्ष भर्ती से भरने की अनुमति दी गई थी। कोर्ट ने स्पष्ट […]

You May Like