रायपुर. रायपुर शहर देश और दुनिया के लिए आकर्षण का केन्द्र बनने वाला है जिसका लाभ प्रत्यक्ष – अप्रत्यक्ष रुप से सभी को मिलने वाला है. जब छत्तीसगढ़ राज्य 2000 में बना तब और आज 2025 तक का सफर किसी सपने से कम नहीं हैं. तब और अब में राज्य कितना बदला है इसे हम आप सब देख रहे हैं. विकास की दिशा में जिस गति से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व यह राज्य आगे बढ़ रहा है निवेशक आकर्षित हुए हैं,राष्ट्रीय स्तर की संस्थाएं आ रही हैं. विकसित छत्तीसगढ़ के लिए जिस प्रकार योजना बनाकर काम किया है उसकी परिकल्पना आपको दिखाई दे रही है. आम लोगों के सपनों का आशियाना पूरा हो सके इसके लिए क्रेडाई माध्यम बने. सामाजिक सरोकार को लेकर भी कई सारे काम करने वाली क्रेडाई ने मंच से एक बड़ी घोषणा भी इस अवसर पर की कि आने वाले साल में 51 निर्धन कन्याओं का विवाह करायेंगे.क्रेडाई प्रापर्टी एक्सपो का उद्घाटन करते हुए उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि इस वर्ष हमारी सरकार ने अटल निर्माण वर्ष घोषित किया है,राज्य के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री अटलविहारी बाजपेयी की जन्म शताब्दी वर्ष मना रहे हैं. सभी शहरों के लिए सिटी डेवलपमेंट प्लान तैयार किया है और विकास के काम उसी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. पहली बार छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छता के क्षेत्र में 7 राष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं. रायपुर व छत्तीसगढ़ के परिदृश्य को इन 25 वर्षों के सफर में बदला हुआ देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कितनी तेजी से विकास हुआ है. 2024-30 के लिए जो औद्योगिक नीति हमने बनायी लगातार निवेश के प्रस्ताव आ रहे हैं. कई बड़े संस्थाएं आ रही है जिससे आने वाला कल विकसित छत्तीसगढ़ का होगा.
क्रेडाई प्रापर्टी एक्सपो का उद्घाटन : उपमुख्यमंत्री साव ने कहा- देश-दुनिया के लिए आकर्षण का केन्द्र बनने वाला है रायपुर शहर
Read Time:2 Minute, 35 Second

