रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर GST 2.0 लाने की घोषणा की है. छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इसे देश के मध्यमवर्गीय और निम्नवर्गीय परिवारों को बड़ी राहत पहुंचाने वाला फैसला बताया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पहले इनकम टैक्स के स्लैब को ऐतिहासिक रूप से 12 लाख बढ़ा करके देश के मध्यमवर्गीय निम्न मध्यम वर्गीय परिवारों को बहुत बड़ी राहत दी. लाखों करोड़ रुपए की राहत पहुंचाई और आज उनकी बचत क्षमता बढ़ी है. इकॉनमी में कंजम्पशन बढ़ा है, इकॉनमी की ग्रोथ मिल रही है और देश तेजी से आगे बढ़ रहा है.वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आगे कहा कि पीएम मोदी ने इनकम टैक्स में भारत सरकार की आय को कम करते हुए बड़ा क्रांतिकारी निर्णय लिया था. इसी कड़ी में उन्होंने लाल किले की प्राचीर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जीएसटी 2.0 के माध्यम से बहुत बड़े रिफॉर्म की घोषणा देश की जनता के हित में किया है. इससे बहुत सारे आइटम्स में रेट रेशनलाइजेशन की भी कवायद चल रही है. अभी ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की बैठकों में भी मैं सम्मिलित रहा. उनमें भी इसी दिशा में बहुत सारे सकारात्मक कार्य हो रहे हैं. बहुत सारे कमोडिटी के, बहुत सारे वस्तुओं के, बहुत सारी सेवाओं के के दाम में कीमत में बहुत तेजी से कमी लाने की दिशा में प्रधानमंत्री के निर्देश पर भारत सरकार और जीएसटी काउंसिल सब लोग आगे बढ़ने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. इससे जीएसटी की दरों में कमी होने से रेट रेशनलाइजेशन होने से मध्यम वर्ग, निम्न मध्यम वर्ग और बहुत बड़ी संख्या में गरीब परिवारों को बहुत बड़ी राहत मिलने जा रही है.
GST 2.0 आर्थिक विकास को देगा बूस्ट, जनता को मिलेगी बड़ी राहत: वित्त मंत्री ओपी चौधरी
Read Time:2 Minute, 24 Second

