राजस्व मंत्री के आश्वासन के बाद तहसीलदारों-नायाब तहसीलदारों की अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित

rashtra path
Share on Social Media

रायपुर. 17 सूत्रीय मांगों को लेकर 28 जुलाई से आंदोलन कर रहे तहसीलदार-नायाब तहसीलदारों ने अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल को स्थगित कर दिया है. राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा से मुलाकात के बाद आज संघ ने अपना आंदोलन खत्म कर लिया है. खेल मंत्री टंक राम वर्मा ने बातचीत के दौरान बताया कि तहसीलदारों से चर्चा हो चुकी है और उनकी हड़ताल समाप्त हो गई है. उन्होंने कहा कि तहसीलदारों की कुछ प्रमुख मांगें थीं, जिन पर सहमति बन गई है. अन्य मांगों पर भी सरकार गंभीरता से विचार कर रही है. मंत्री वर्मा ने स्पष्ट किया कि रुके हुए कार्यों को जल्द ही पूरा किया जाएगा. तहसीलदार संघ के प्रांताध्यक्ष कृष्ण कुमार लहरे ने बताया कि प्रमुख मांगों पर राजस्व मंत्री ने त्वरित गति से विचार करने की बात कही है. मंत्री ने ये आश्वासन दिया है कि जल्द ही हमारी मांगों पर विचार किया जाएगा. इसलिए प्रदेश की जनता की हितों को ध्यान में रखते हुए हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है. बता दें कि छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के बैनर तले प्रदेशभर के तहसीलदार और नायब तहसीलदार 28 जुलाई से अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

BJP नगर पंचायत अध्यक्ष के देवर की दबंगई: भवन के निर्माण कार्य को रुकवाने की दी धमकी

Share on Social Media गरियाबंद। छुरा नगर पंचायत में BJP की महिला अध्यक्ष लुकेश्वरी निषाद के देवर मानसिंह निषाद पर गंभीर आरोप लगे हैं। वार्ड क्रमांक 1 में भवन निर्माण करा रहे नीरज यदु का कहना है कि 4 अगस्त को मानसिंह ने फोन कर न सिर्फ अभद्र भाषा का […]

You May Like