आगरा. आगरा में BJP विधायक भगवान कुशवाहा के चाचा मिठाई की दुकान चलाते है. नगर निगम के छापे में उनकी दुकान में प्लास्टिक का गिलास मिला. निगम अफसरों ने MLA के चाचा को सड़क पर गिराकर लाठी से पीटा और दुकान में तोड़फोड़ की. वीडियो वायरल होने पर निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टर समेत 20 के खिलाफ केस दर्ज हुआ है. वहीं इस मामले में कांग्रेस ने पोस्ट करके भाजपा सरकार पर करारा हमला बोला है. कांग्रेस ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, भाजपा विधायक भगवान सिंह के चाचा जगदीश कुशवाहा की नगर निगम के अफसरों ने जमकर लाठी-डंडों से पिटाई कर दी. जगदीश की मिठाई की दुकान पर नगर निगम की टीम ने छापा मारा। उनका आरोप है कि प्लास्टिक गिलास मिलने पर 1000 रुपये का चालान काटा गया लेकिन वसूले गए 3000 रुपये. विरोध किया तो सेनेटरी फूड इंस्पेक्टर बुलडोजर और 15-20 कर्मचारियों के साथ आए और दुकान को बुलडोजर से गिराने की धमकी देते हुए लाठी-डंडों से पीटने लगे, भाई-पत्नी बचाने आयीं तो उनके साथ भी मारपीट की गई.
बेलगाम हो चुकी अफसरशाही’, BJP विधायक के चाचा की पिटाई पर कांग्रेस का भाजपा सरकार पर हमला
Read Time:1 Minute, 36 Second

