राज्यपाल डेका ने भावना बोहरा को उत्कृष्ट विधायक सम्मान से किया सम्मानित

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 33 Second

रायपुर। मार्च 2025 में छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र 2024-25 के अंतिम दिन विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह ने उत्कृष्ट विधायकों की घोषणा करते हुए पंडरिया विधायक भावना बोहरा को वर्ष 2024-25 के उत्कृष्ट विधायक के रूप में उनके नाम की घोषणा की। भावना बोहरा ने वर्ष 2024-25 की अवधि में संपन्न हुए बजट सत्र, मानसून सत्र एवं शीतकालीन सत्र में विधानसभा में विभिन्न विषयों पर चर्चा के दौरान सक्रियता से भाग लिया, वहीं क्षेत्र एवं प्रदेश से जुड़ें प्रमुख मुद्दों और जनता के हित को ध्यान में रखते हुए उनकी समस्याओं के समाधान व आवश्यकताओं को लेकर मुखर रही। भावना बोहरा ने पंडरिया विधानसभा सहित प्रदेश में संचालित हो रहे विकास कार्यों और योजनाओं के साथ-साथ सरकार का पक्ष भी रखा। वे लगातार विधानसभा में उपस्थित रहीं एवं सदन की गतिविधियों में सक्रियता से भाग लिया। मानसून सत्र में भी उनके द्वारा लगातार क्षेत्र व प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों एवं महिला, युवा, उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे विभिन्न विषयों से जुड़ें प्रश्न सदन में किए। 16 जुलाई 2025 को विधानसभा परिसर स्थित सेंट्रल हॉल के समक्ष आयोजित “उत्कृष्टता अलंकरण समारोह” में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका द्वारा पंडरिया विधायक को प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर पंडरिया विधायक भावना बोहरा को उत्कृष्ट विधायक सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह, अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष चरणदस महंत, संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप, समस्त मंत्रीगण, विधानसभा सदस्य उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बारिश से स्कूल का मैदान तालाब में तब्दील : चारों तरफ पानी और कीचड़, हर साल यही समस्या, फिर भी कोई समाधान नहीं

Share on Social Mediaमुंगेली। जिले के मुंगेली विकासखण्ड के शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला नवागांव घु. में हर साल बरसात के मौसम में वही दुहराया जाने वाला दृश्य नजर आता है। स्कूल का मैदान पानी से लबालब भर जाता है और बच्चों को पठन-पाठन की बजाय कीचड़ और जलभराव […]

You May Like