नगरीय निकाय निर्वाचन 2024-25 : लाइट, माइक, वाहनों समेत प्रचार सामग्री के व्यय मानक दर निर्धारित

rashtra path
Share on Social Media

 00 उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली राजनैतिक दलों और प्रतिनिधियों की बैठक
रायपुर। नगरीय निकाय निर्वाचन 2024-25 के तहत कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उमाशंकर बंदे ने आज रेडक्रॉस सभाकक्ष में राजनैतिक दलों एवं उनके प्रतिनिधियों की बैठक ली। बैठक में निर्वाचन के दौरान राजनैतिक दलों एवं अभ्यर्थियों द्वारा विभिन्न मदों जैसें वाहन, लाइट, माइक, शामियाना, डेकोरेशन, भोजन, वीडियोग्राफी एवं प्रचार सामग्री समेत विभिन्न मदों पर किए जाने वाले व्यय का मानक दर सर्व सम्मति से निर्धारित किया गया। इसके अलावा छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए निर्वाचक नामावली तैयार करने का कार्यक्रम जारी किया गया। जिसके संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राइस मिलर्स को राहत..2022-23 के लंबित प्रोत्साहन राशि की दूसरी किश्त दिए जाने को मंजूरी

Share on Social Mediaरायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में राईस मिलों को लंबित प्रोत्साहन राशि की द्वितीय किश्त प्रदाय किये जाने का निर्णय लिया गया। * मंत्रिपरिषद […]

You May Like