त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन हेतु निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन 24 अक्टूबर को

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 18 Second

रायपुर । राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्वाचक नामावली बनाए जाने के लिए प्रारूप निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन करने के निर्देश दिए गए हैं। कल 24 अक्टूबर को निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन किया जाएगा। ग्राम पंचायतों की निर्वाचक नामावली तैयार करने का कार्य जारी है। जारी कार्यक्रम अनुसार निर्वाचक नामावली में नाम दर्ज कराने, संशोधन या विलोपन कराने 29 अक्टूबर तक आवेदन किया जा सकता है। राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह ने बताया कि 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष पूर्ण कर चुके मतदाता जिनका नाम भारत निर्वाचन आयोग की विधानसभा की निर्वाचक नामावली में भी दर्ज हो अपना नाम दर्ज कराने के लिए या प्रविष्टि में संशोधन अथवा विलोपन कराने के लिए प्राधिकृत कर्मचारी को प्रारुप क, ख और ग में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। प्रारुप क, ख, ग के लिए अंतिम तिथि 29 अक्टूबर 2024 है।ऐसे मतदाता जिनके नाम विधानसभा की मतदाता सूची में 04 नवंबर 2024 तक जोड़े जायेंगे वे भी प्रारुप क-1 में अपना नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। प्रारुप क-1 में आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 08 नवंबर 2024 निर्धारित है। अधिक जानकारी के लिए जिले के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तथा अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदार कार्यालय से संपर्क कर सकते है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग और इंडियन आयल कार्पाेरेशन के मध्य एमओयू

Share on Social Mediaप्रदेश के शासकीय अस्पतालों को मिलेगी 39 डायलिसिस मशीनें, मरीजों को मिलेगा लाभ रायपुर । प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम के अंतर्गत आज  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, इंडियन आयल कार्पाेरेशन एवं फेयरफैक्स इंडिया चौरिटेबल फाउंडेशन ने एक एमओयू पर हस्ताक्षर किया है। इस एमओयू के अनुसार स्वास्थ्य […]

You May Like