मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सरगुजा क्षेत्र के आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल होने के लिए मयाली नेचर कैम्प के निकट स्थित हैलीपेड पहुंचे

rashtra path
Share on Social Media

रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सरगुजा क्षेत्र के आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल होने के लिए मयाली नेचर कैम्प के निकट स्थित हैलीपेड पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री श्री साय का जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ और पुष्पमाला से आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री के साथ स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, श्री राम प्रताप सिंह और मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद भी मयाली पहुंचे। इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंकराम वर्मा, उपाध्यक्ष सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण श्रीमती गोमती साय, सांसद रायगढ़ श्री राधेश्याम राठिया, विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनी भगत सहित कमिश्नर सरगुजा संभाग श्री जीआर चुरेन्द्र, आईजी श्री अंकित गर्ग, कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर पहुंचे

Share on Social Mediaरायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर पहुंचे । ‘‘राष्ट्रीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी’’ का करेंगे शुभारंभ। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा चार दिवसीय एग्री कार्नीवाल-2024 ‘‘राष्ट्रीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी’’ का आयोजन 22 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक […]

You May Like