श्रम विभाग द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं से श्रमिकों को लाभान्वित करें: सचिव श्रमायुक्त

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:3 Minute, 36 Second

श्रम मंत्री श्री देवांगन 18 अक्टूबर को कार्यशाला में होंगे शामिल

रायपुर । सचिव-सह-श्रमायुक्त श्रीमती अलरमेलमंगई डी. की अध्यक्षता में रायपुर के स्थानीय होटल में श्रम विभाग की दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला के प्रथम दिवस सचिव-सह-श्रमायुक्त ने कहा कि श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र और जरूरतमंद हितग्राहियों को दिलाना सुनिश्चित करें। पंजीकृत श्रमिक परिवार के बच्चों को शासन की छात्रवृत्ति योजना से भी लाभान्वित करें। श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन कार्यशाला के दूसरे दिन 18 अक्टूबर को शामिल होकर अधिकारियों और निरीक्षकों को संबोधित करेंगे। कार्यशाला में उप श्रमायुक्त श्री एस.एस. पैकरा एवं औद्योगिक स्वास्थ्य सुरक्षा के उप संचालक श्री टी.के. साहू द्वारा निरीक्षण अभियोजन एवं पालन प्रतिवेदन की जानकारी दी जाएगी। सचिव-सह-श्रमायुक्त श्रीमती अलरमेलमंगई डी. ने कहा कि छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल, राज्य सामाजिक सुरक्षा मण्डल के अंतर्गत संचालित योजनाओं से असंगठित श्रमिकों का श्रम विभाग में पंजीयन कराकर लाभान्वित कराना सुनिश्चित करें।  कार्यशाला के प्रथम दिवस अपर श्रमायुक्त श्रीमती सविता मिश्रा द्वारा ई-श्रम पोर्टल एवं सामाजिक सुरक्षा की जानकारी दी गई। श्री एस. एल. मात्रे (से.नि.) मेम्बर जज ने न्यायालयीन प्रक्रिया, औद्योगिक न्यायालय तथा अर्ध एवं न्यायिक प्रक्रिया की जानकारी दी। अपर श्रमायुक्त श्री एस.एल. जांगड़े द्वारा औद्योगिक विवाद एवं औद्योगिक संबंध में जानकारी दी। विभाग के प्रोग्रामर ने पावर पॉइंट प्रेजेन्टेशन के माध्यम से विभागीय वेबसाईट एवं मोबाईल एप की जानकारी दी। कार्यशाला में श्रम विभाग के अधिकारियों को ई-ट्रेकिंग सिस्टम की जानकारी भी दी गई। कार्यशाला के दूसरे दिन 18 अक्टूबर को झारखण्ड एवं उत्तर प्रदेश से श्रम अधिकारी, क्रेडाई के पदाधिकारी, श्रम संघों के पदाधिकारी एवं उद्योगों के नियोजक भी उपस्थित रहेंगे। कार्यशाला का शुभारंभ सचिव द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया। कार्यशाला में श्रम विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, जिला कार्यालयों में पदस्थ अधिकारी, श्रम निरीक्षक एवं श्रम उप निरीक्षक उपस्थित थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शासन की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण : श्री पी. दयानंद

Share on Social Mediaशासन की योजनाओं का बेहतर प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के दिए निर्देश जनसंपर्क विभाग के सचिव श्री पी. दयानंद ने की विभागीय काम-काज की समीक्षा रायपुर । जनसंपर्क विभाग के सचिव श्री पी. दयानंद ने कहा है कि राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में जनसंपर्क […]

You May Like