केन्द्रीय रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री स्कूल शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल की माता के शांति मिलन कार्यक्रम में हुए शामिल

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 37 Second

पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, परिवार के सदस्यों से मिलकर सांत्वना दी

रायपुर । केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज रायपुर के अग्रसेन धाम पहुंचकर स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल की माता के शांति मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने श्री अग्रवाल की माता श्रीमती पिस्ता देवी अग्रवाल की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और दिवगंत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने श्री अग्रवाल के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दीं। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल और विधायक श्री किरण सिंह देव भी इस दौरान मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि विगत 27 फरवरी को स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा और संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल की माता श्रीमती पिस्ता देवी अग्रवाल का निधन हो गया था।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अवैध परिवहन एवं उत्खनन करते पाये जाने पर 4 वाहन जप्त

Share on Social Mediaजांजगीर-चांपा । कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन में खनिज विभाग के सहायक उडनदस्ता दल प्रभारी श्री पी डी जाडे एवं टीम द्वारा जिला जांजगीर चांपा के देवरघटा, भादा में खनिजों के अवैध परिवहन, भंडारण करने वाले वाहनों, स्थानों का औचक जांच किया गया। खनिज अधिकारी श्री हेमंत […]

You May Like