अनुज कपाड़िया के इन दो सीन्स पर फिदा हुए फैंस

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 12 Second

मुंबई । टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। लोगों को आज के एपिसोड में दिखाए गए दो सीन्स काफी पसंद आ रहे हैं। कौन से दो सीन्स? पहला वो वाला सीन जब अनुपमा, अनुज को बार-बार ‘अनु-अनु’ कहने से मना करती। लेकिन, अनुज चुप नहीं होता और बार-बार ‘अनु’ का नाम लेता है। दूसरा वो वाला सीन जब श्रुति, अनुज और अनुपमा को साथ देख लेती है। अब आप सोच रहे होंगे कि इस सीन में पसंद आने वाली बात क्या है। चलिए आपको बताते हैं।

क्या बोल रही है पब्लिक?

सोशल मीडिया पर लाेगों को ये सीन काफी पसंद आ रहा है। लोगों का कहना है कि श्रुति के आने के बाद भी अनुज ने अनुपमा का पल्लू नहीं छोड़ा। उसने अनुपमा का पल्लू पकड़कर रखा और ये दिखाने की कोशिश की कि उसके लिए अनुपमा सबसे जरूरी है। उसने अपने इस एक छोटे से एक्ट से ये साफ कर दिया कि उसकी लाइफ में चाहे कोई भी आ जाए वह अनुपमा का साथ कभी नहीं छोड़ेगा।

अनुपमा को यहां गलत बता रहे हैं लोग

अनुज से मिलने के बाद अनुपमा की मुलाकात किंजल से होती है। अनुपमा, किंजल को सारी बात बताती है। वह अनुज और श्रुति के बीच आने का इल्जाम अपने ऊपर लेती है। लोगों को अनुपमा की यही बात पसंद नहीं आ रही है। वे कह रहे हैं कि अनुपमा को नौ साल की बच्ची को अकेले छोड़कर जाने का इल्जाम अपने सिर पर लेना चाहिए। लोग ये भी कह रहे हैं कि जिस तरह अनुपमा ने इन पांच सालों में शाह परिवार से दूरी बनाकर रखी है अगर वह शुरू से उसी तरह दूरी बनाकर रखती तो आज अनुज और अनुपमा साथ होते।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जनता की भलाई के कार्य तत्परता से करें- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Share on Social Mediaमुख्यमंत्री डॉ. यादव से राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी जनता की भलाई के कार्य तत्परता से करें। जनकल्याण, विकास और सुशासन के कार्यों में कोई कमी […]

You May Like