रायपुर में अवैध पार्किंग और अतिक्रमण पर एक्शन

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 9 Second

रायपुर में सड़क किनारे अतिक्रमण और अवैध पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई की गई है. नेशनल हाइवे रिंग रोड-1 पर सर्विस लेन के किनारे रखे कबाड़ गाड़ियों को जब्त किया गया है. ठेलों को भी हटवाया गया है. शहर के अलग-अलग इलाकों में निगम की टीम ने कार्रवाई की है. शास्त्री चौक पर अवैध रूप से पार्क किए गए 72 ऑटो और ई-रिक्शा चालकों पर 57 हजार का जुर्माना लगाया गया.

भाटागांव ब्रिज के सर्विस रोड किनारे गैरेज मालिकों ने बिजली खंभों की आड़ में कई खराब गाड़ियों का रखा था. ग्राहकों की गाड़ियों को भी सर्विस लेन पर पार्क कराया जा रहा था. इससे सर्विस लेन पर अक्सर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती थी.

इसके पहले रायपुर में बड़ी कार्रवाई की गई

5 दिसंबर को सालेम स्कूल के पास, मोतीबाग में चौपाटी हटाई गई. यहां 35 से ज्यादा ठेले हटाए गए. उसी रात GE रोड में कार्रवाई की गई. यहां 40 अवैध ठेले हटाए गए.

6 दिसंबर को विधानसभा रोड में सरकारी जमीन पर हुए कब्जे को हटाया गया. यहां 3 दुकानों पर बुलडोजर चला. साइंस कॉलेज के पास 57 अवैध ठेले और गुमठियों को हटाया गया. बकरा मार्केट के पास अवैध चबूतरों को तोड़ा गया.

7 दिसंबर को अनुपम गार्डन के पास लगाई गई अवैध दुकानों को हटाया गया. भारत माता चौक, अशोक नगर में सड़क किनारे लगे अवैध दुकानों पर कार्रवाई हुई. अलग-अलग जगहों पर 60 से ज्यादा अवैध निर्माण पर कार्रवाई की गई.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Next Post

रायपुर में मिले 2 और दुर्ग में 1 कोरोना के एक्टिव मरीज

Share on Social Mediaरायपुर. देश में कोरोना का नया वैरियंट स्ट्रेन JN.1 मिलने के बाद केंद्र से लेकर राज्य सरकारें अलर्ट हैं. देशभर में केरल में कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज मिल रहे हैं. वहीं छत्तीसगढ़ में भी कोरोना पैर पसार रहा है. प्रदेश में अभी कोरोना के 8 एक्टिव […]

You May Like