छत्तीसगढ़: स्कूटी में शराब रख कर परिवहन करता कोचिया गिरफ्तार

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 50 Second

बिलासपुर. बार से शराब खरीद कर अवैध बिक्री करने वाले युवक को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से पुलिस 5 बीयर व 11 नग अंग्रेजी शराब के बॉटल बरामद कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है.सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रदीप आर्या ने अवैध शराब तस्करी के मामले का खुलासा किया. थाना प्रभारी ने बताया कि एक बार से युवक भारी मात्रा में शराब खरीद कर ड्राई डे पर बेचने की फिराक में अंग्रेजी शराब का परिवहन कर रहा था.

सूचना के आधार पर सिविल लाइन टीम ने दबिश देकर स्कूटी सवार युवक को हिरासत में ले लिया. पूछताछ के दौरान कोचिए ने अपना नाम आयुष पिता शत्रुहन शर्मा (28) निवासी बंगालीपारा गली नंबर 4 सरकंडा बिलासपुर का होना बताया. आरोपी की स्कूटी से सिविल लाइन पुलिस ने 5 बटवाइजर बियर कीमती 1 हजार 150 रुपए, अंग्रेजी शराब 2 बाटल 8 पीएम, 4 बाटल एरोस्ट्रोकेट, 2 बाटल आरसी व 3 बाटल सिग्नेचर कीमत लगभग 10 हजार 810 सौ बरामद किया. सिविल लाइऩ पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत आरोपी आयुष शर्मा को गिरफ्तार कर शराब तस्करी में इस्तेमाल स्कूटी व शराब जब्त कर आगे की कार्रवाई कर रही है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Next Post

रायपुर : 25 दिसंबर को मनाया जाएगा सुशासन दिवस

Share on Social Mediaरायपुर. भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती 25 दिसंबर सुशासन दिवस के रूप में राज्य के सभी जिलों एवं ग्राम पंचायतों में मनाई जाएगी। राज्य शासन द्वारा सुशासन दिवस 25 दिसंबर 2023 के पूर्व ग्राम पंचायतों में पहले से निर्मित अटल […]

You May Like