यूपी में नौ हवाई अड्डे दो साल के भीतर बनेंगे सिंधिया

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 18 Second

नई दिल्ली . केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मेरठ समेत नौ शहरों में अगले दो सालों के हवाई अड्डों का निर्माण किया जाएगा. उन्होंने कहा कि मेरठ में शुरूआती विमान सेवाएं शुरू करने के लिए जरूरी है कि हवाई अड्डे के लिए राज्य सरकार 115 एकड़ और जमीन मुहैया कराए.

राज्यसभा में सोमवार को एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार नागरिक उड्डयन क्षेत्र को अत्यधिक तरजीह प्रदान कर रही है. भाजपा के लक्ष्मीकांत वाजपेई द्वारा पूछे गए प्रश्न के उत्तर में सिंधिया ने कहा कि मेरठ में एटीआर वायुयानों वीएफआर (विजुअल फ्लाइट रेटिंग) उड़ानें तभी शुरू की जा सकती हैं जब राज्य सरकार हवाई अड्डे के लिए 115 एकड़ और जमीन दे.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Next Post

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम ने जनजाति समाज से मुख्यमंत्री चुने जाने पर जताई प्रसन्नता - नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दी बधाई

Share on Social Mediaरायपुर. छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ आदिवासी नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री और सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद नेताम ने विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री चुने जाने पर बधाई दी है. उन्होंने खास तौर पर देश के केंद्रीय नेतृत्व को बधाई देते हुए कहा है कि जनजाति […]

You May Like