कांग्रेस सरकार बनने का बेसब्री से इंतजार कर रहे किसान : पीसीसी

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 53 Second

रायपुर. छत्तीसगढ़ के किसानों में कांग्रेस की कर्जमाफी योजना और धान की कीमत 3200 रुपए प्रति क्विंटल को लेकर भारी उत्साह है. वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय ठाकुर ने दावा किया कि यही वजह है कि किसान बड़ी बेसब्री से फिर कांग्रेस सरकार बनने का इंतजार कर रहे हैं. छग के किसानों ने भाजपा के घोषणा पत्र और मोदी की गारंटी पर भरोसा नहीं किया. किसान जानते हैं कि भाजपा उन्हें सिर्फ धोखा देती रही है. कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि भूपेश सरकार ने 2018 में किसानों से किए हर वादे को पूरा कर दिखाया. छत्तीसगढ़ के किसानों को देश भर में सबसे अधिक धान की कीमत मिल रही है.

भाजपा शासित राज्यों में किसान 1200 रुपए और 1300 रुपए प्रति क्विंटल की दर पर धान बेचने मजबूर हैं. बीते साढ़े नौ वर्ष में मोदी सरकार ने भी किसानों से किया कोई भी वादा पूरा नहीं किया. किसान आंदोलन के दौरान भाजपा नेता कई बार किसानों को आतंकवादी, नक्सली और टुकड़े-टुकड़े गैंग कह चुके हैं. यहां भाजपा ने अगर किसानों के आगे घुटने टेका तो इसकी मुख्य वजह भूपेश सरकार की किसान हितैषी योजनाएं हैं. कांग्रेस सरकार में छत्तीसगढ़ के किसान खुशहाल हुए हैं. इसलिए कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर इत्मीनान से सरकार बनने का इंतजार कर रहे हैं.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Next Post

थल सेना 200 स्वदेशी होवित्जर तोपें खरीदेगी

Share on Social Mediaनई दिल्ली. भारतीय थलसेना अपने बेड़े में 200 नए हल्के होवित्जर और 400 टोड गन सिस्टम शामिल करेगी. ऊंचाई पर स्थित इलाके जैसे वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास सुरक्षा घेरे को मजबूत बनाने के लिए 105 एमएम कैलिबर गन से लैस 200 होवित्जर तोप के लिए […]