महंत रामसुंदर दास ने चर्च पहुंचकर लोगों से की वोट देने की अपील

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी महन्त रामसुन्दर दास ने चर्च आफ इम्मानुएल टिकरापारा रायपुर पहुंचकर लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की, उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति के लिए एक या दो या अधिकतम तीन विधायकी कार्यकाल पर्याप्त होता है यहां माननीय बृजमोहन अग्रवाल जी को आप लोगों ने सात बार अपना विधायक बनाया है, वे बहुत बड़े पद पर निरंतर रहे हैं इसके पश्चात भी इस क्षेत्र का विकास समुचित रूप से नहीं हो पाया है, मुझे एक बार सेवा का अवसर प्रदान करने का कष्ट करें आप लोगों के विश्वास पर मैं हमेशा खरा ऊतरूंगा। लोगों को महापौर एजाज ढेबर ने भी संबोधित किया और कहा कि- महन्त जी महाराज से अच्छा प्रत्याशी कोई हो ही नहीं सकता! एक बहुत अच्छे इंसान को कांग्रेस पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है आप सभी एक मुस्त वोट उन्हें प्रदान कर बिजयी बनाएं। कार्यक्रम में देवेंद्र यादव पार्षद प्रतिनिधि सहित अनेक गणमान्य जन  उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नन्ही सी गुडिय़ा ने ट्यूबलाईट चालू कर किया कुकरेजा के मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

Share on Social Mediaरायपुर. उत्तर विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी अजीत कुकरेजा के पंडरी स्थित रेमंड शोरूम के बाजु में मुख्य चुनाव कार्यालय का नन्हीं सी गुडिय़ा ने ट्यूबलाईट चालू कर उद्घाटन किया. इस दौरान कुकरेजा ने कहा कि वर्षो से अँधेरे में पड़े उत्तर विधानसभा को ट्यूबलाइट पर बटन दबाकर […]

You May Like