कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक बार फिर जाति जनगणना की वकालत की. उन्होंने कहा कि देश में ओबीसी, एससी और एसटी समुदायों के लोगों की सही संख्या जानने के लिए यह कवायद जरूरी है, ताकि उन्हें लाभ पहुंचाने के लिए नीतियां बनाई जा सकें.
प्रियंका चुनावी राज्य मध्य प्रदेश के दमोह में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित कर रही थीं. प्रियंका ने कहा, जाति जनगणना का क्या मतलब है. हम जानना चाहते हैं कि देश में ओबीसी, एससी और एसटी समुदायों से कितने लोग हैं. अगर सरकार को उनकी सही संख्या नहीं पता तो वह उन्हें न्याय कैसे देगी. कांग्रेस नेता ने कहा, उच्च पदों पर इन समुदाय की मौजूदगी न के बराबर है.
प्रियंका ने लाडली बहना योजना पर शिवराज सरकार पर निशाना साधा और कहा कि महिलाएं सब समझती हैं.
चौपट राज्य बनाया मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने आरोप लगाया कि भाजपा ने पूरे राज्य को चौपट प्रदेश बना दिया है. कृषि, स्वास्थ्य से लेकर शिक्षा, नौकरी हर क्षेत्र को चौपट बना दिया है. यह मध्य प्रदेश नहीं, घोटाला प्रदेश है.
