देश का इतिहास बदलने की साजिश : नीतीश कुमार

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इशारों-इशारों में केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए. सहरसा जिले के पंचगछिया गांव स्थित प्रियव्रत फुटबॉल मैदान में शुक्रवार को जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जो लोग देश में पावर में हैं, वे इतिहास बदलना चाहते हैं. इसके खिलाफ एकजुट होना होगा. हमें अपने अलावा दूसरे को भी इस तथ्य से जागरूक करना होगा.

पूर्व सांसद आनंद मोहन के परदादा स्वतंत्रता सेनानी रामबहादुर सिंह व उनके पुत्र स्वतंत्रता सेनानी पदमानंद सिंह ब्रह्मचारी की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की आजादी के इतिहास को खत्म करना चाह रहे हैं. आप लोग उस चैप्टर को लोगों को याद कराते रहिए. आजादी के इतिहास को भूलने मत दीजिएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Tejas Box office Collection Day 1: कंगना रनौत की 'तेजस' बॉक्स ऑफिस पर क्रैश, सिर्फ इतना ही रहा पहले दिन का कलेक्शन..

Share on Social MediaTejas Box office Collection Day 1: कंगना रनौत की फिल्म ‘तेजस’ का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट भी सामने आ गया है, फिल्म ने उम्मीद से बहुत कम कमाई की है। कंगना की एक्टिंग में देशभक्ति लोगों के दिलों को नहीं छु पाई, जिसकी वजह […]

You May Like