कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की शिकायत को लेकर चुनाव आयोग पहुंची. वहीं, कांग्रेस नेता भी गृह मंत्री अमित शाह और असम के सीएम हिमंत बिस्व शर्मा की शिकायत करने के लिए आयोग पहुंचे.
भाजपा बोली, प्रियंका पर कार्रवाई हो भाजपा ने प्रियंका गांधी पर जनसभा में झूठे दावे कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निजी धार्मिक आस्था का उल्लेख करने का आरोप लगाया है. कहा कि ऐसा बयान स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव की मूल भावना के खिलाफ है. पाटी ने आयोग से इसपर कार्रवाई की मांग की.
कांग्रेस ने लगाए आरोप उधर, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ की जनसभा में अमित शाह और हिमंत बिस्व शर्मा के कथित बयान की आयोग से शिकायत की. पार्टी का आरोप है गृह मंत्री ने रैली के दौरान भाजपा नेता के बेटे की हत्या का उल्लेख किया था व कांग्रेस पर आधारहीन आरोप लगाते हुए एक समुदाय का भी जिक्र किया.
