शरद पवार ने महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष को घेरा

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

पुणे. एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने रविवार को भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो लोग चुनाव में टिकट देने के योग्य नहीं पाए गए, उन्हें बारामती के बारे में नहीं बोलना चाहिए। बारामती करीब छह दशकों से पवार का गढ़ रहा है।

पवार ने कहा कि इन दिनों अखबारों में छपने या टेलीविजन चैनलों पर दिखने के लिए बारामती के बारे में बोलना एक आदत बन गई है। उन्होंने कहा, देश और महाराष्ट्र के लोग पहले से ही बारामती के महत्व को जानते हैं। बावनकुले ने संविदा के आधार पर भर्ती के खिलाफ भाजपा के विरोध प्रदर्शन के तहत पवार और शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे की आलोचना की थी। पवार ने कहा, वह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। लेकिन पार्टी ने उन्हें विधानसभा चुनाव में टिकट देने के लायक नहीं समझा। क्या मुझे उन लोगों पर टिप्पणी करनी चाहिए, जिन्हें उनकी पार्टियां भी योग्य नहीं समझती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छत्तीसगढ़ कोयला घोटाले में अदालत से कांग्रेस के 2 विधायकों सहित 9 को हाजिर होने का दिया नोटिस...

Share on Social Mediaन्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ में कोल स्कैम केस में बुधवार को रायपुर की विशेष अदालत में सुनवाई होगी। इस केस में कोर्ट ने कांग्रेस के दो विधायक चंद्रदेव राय और देवेंद्र यादव समेत 9 लोगों को कोर्ट में हाजिर होने का निर्देश दिया है। कोयला घोटाला मामले […]