न्यूज़ डेस्क : राजनांदगांव जिले से अलग होकर बने नवगठित जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा घर में घुसकर भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। भाजपा नेता की हत्या के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। जिसके बाद राजनैतिक गलियारों में बयानबाज़ी का दौर भी शुरू हो चुकी है। इस घटना पर पूर्व सीएम ने बयान दिया है कि मोहला-मानपुर के आदिवासी भाजपा नेता बिरझू तारम की हत्या कर एक बार फिर भाजपा कार्यकर्ताओं को डराने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि मैं शोक-संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए यह वादा करता हूं कि इस कुशासन के विरुद्ध हम डरने या रुकने वाले नहीं है। इतना ही नहीं उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि इस सरकार से लहू के एक-एक कतरे का पूरा हिसाब किया जाएगा।
बीजेपी ने जारी की कैंडिडेट्स की दूसरी सूची..
Sat Oct 21 , 2023
Share on Social Mediaन्यूज़ डेस्क : राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी। इसमें 83 कैंडिडेट्स के नाम शामिल हैं। दूसरी लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को टिकट दिया गया। इसके अलावा कांग्रेस से बीजेपी में आई ज्योति मिर्धा का नाम भी […]
