छत्तीसगढ़ : भाजपा ने इस समाज सेविका को इस विधानसभा से दिया टिकट,पहली बार लड़ेंगी चुनाव.

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:4 Minute, 36 Second

न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में दो चरणों में वोटिंग होनी है। चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही जनता ने अपना मन बना लिया है कि किसे वोट करना है। बता दे की चुनावी माहौल गर्माता जा रहा है। जहा कांग्रेस सत्ता में वापसी के लिए ज़ोर दे रही है वही बीजेपी सत्ता में वापिस आने के लिए मेहनत कर रही है। इसी बीच बीजेपी ने अपनी तीसरी सूची तक जारी कर दी है। जिसमे एक ही प्रत्याशी का नाम है। इस सूची को देखने के बाद यह स्पष्ट हो गया है की महिला शशक्तिकरण के लिए पार्टी ज़ोर दे रही है। भाजपा ने पंडरिया से भावना बोहरा को प्रत्याशी बनाया है। भावना को प्रत्याशी बनाने के साथ ही पार्टी ने कवर्धा जिला में एक बार फिर से ब्राह्मण प्रत्याशी को उतारते हुए हिंदुत्व कार्ड खेला है।

कौन है भावना बोहरा

पंडरिया विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी भावना बोहरा के राजनीतिक जीवन के बारे में बात करें तो.. वह सामान्य ब्राह्मण परिवार में जन्मी है। भावना रणवीरपुर के कवर्धा जिला से आती है। भावना के पति का नाम मनीष बोहरा है। शुरू से ही भावना राजनीति में सक्रिय थी। बोहरा ने बीएससी एमएसडब्ल्यू की पढ़ाई की है। शिक्षा एवं समाज सेवा में रुचि रखने वाली भावना वर्तमान में बीजेपी की महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री हैं।

राजनीति के साथ करती है सेवा

राजनीति में सक्रिय रहने के साथ ही साथ भावना एक समाजसेवी संस्थान चलती हैं। जिसका नाम है भावना समाजसेवी संस्थान। जिसकी वह संस्थापक है। इसके माध्यम से वह महाविद्यालय छात्रों के लिए कबीरधाम से नि:शुल्क बेसन का संचालन करती हैं इसके साथ कबीरधाम जिले में 24 घंटे निशुल्क एंबुलेंस का संचालन भी किया जाता है। इसके अलावा बोहरा छत्तीसगढ़ शतरंज संघ की प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं।

बताते चलें कि छत्तीसगढ़ के प्रत्याशियों की 2 सूची जारी हो चुकी है। जिसमें 85 उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया गया है। अभ पार्टी को केवल 3 सीटों पर नामों की घोषणा करनी है। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए पंडरिया समेत 20 विधानसभा सीटों पर पहले चरण में सात नवंबर को मतदान होगा। राज्य की कुल 90 सीटों के लिए दो चरणों में सात नवंबर और 17 नवंबर को मतदान होगा। मतगणना तीन दिसंबर को होगी।

पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के लिए नया चेहरा

छत्तीसगढ़ चुनाव 2023 में जीत के लिए भाजपा एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। हर सीट पर काफी मंथन कर प्रत्याशी उतार रही है, यही वजह है कि भाजपा ने पंडरिया सीट पर युवा, महिला वर्ग को ध्यान में रखते हुए भावना बोहरा को टिकट दिया है। साल 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने मोतीराम चंद्रवंशी को टिकट दिया था, जो कांग्रेस प्रत्याशी ममता चंद्राकर से 33547 वोटों से हार गए थे। साल 2013 में भी भाजपा ने मोतीराम चंद्रवंशी को ही मैदान में उतारा था। उस दौरान मोतीराम चंद्रवंशी पंडरिया सीट पर चुनाव जीतकर विधायक बने थे। वर्तमान के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के चुनाव में कांग्रेस की ओर से नीलू चंद्रवंशी, जोगी कांग्रेस से रवि चंद्रवंशी, बीएसपी से चैतराम राज समेत अन्य उम्मीदवार हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कांग्रेस में नहीं थम रहा बवाल, टिकट नहीं मिलने से इस नेता के समर्थक ने खुद पर डाल लिया पेट्रोल...

Share on Social Mediaन्यूज़ डेस्क : विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की दो सूची जारी कर चुकी है। जिसके बाद से ही पार्टी में बगावत के स्‍वर गूंज ने लगे हैं। पुलिस व मीडिया उस वक्त सकते में आ गये, जब एक युवक ने खुद पर पेट्रोल डाल […]

You May Like