गृहमंत्री अमित शाह आज जगदलपुर और कोंडागांव में करेंगे चुनावी सभा

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

रायपुर. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज  जगदलपुर और कोंडागांव में भाजपा उम्मीदवारों की नामांकन रैली में शामिल होंगे तथा सभा को संबोधित करेंगे.

छत्तीसगढ़ में चुनाव तारीखों की घोषणा के बाद यह दूसरी बार है जब शाह राज्य के दौरे पर हैं. इससे पहले उन्होंने 16 अक्टूबर को राजनांदगांव जिले में चुनावी रैली को संबोधित किया था. राज्य में सात और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा.

भाजपा पदाधिकारियों ने बताया कि शाह बृहस्पतिवार सुबह विशेष विमान से दिल्ली से रवाना होंगे तथा दोपहर को मां दंतेश्वरी विमानतल जगदलपुर पहुंचेंगे.उन्होंने बताया कि शाह जगदलपुर के लालबाग मैदान में आयोजित जनसभा तथा नामांकन रैली में शामिल होंगे.

सभा के बाद वह दोपहर लगभग 1:45 बजे हेलीकॉप्टर से कोंडागांव पहुंचेंगे. भाजपा नेताओं ने बताया कि शाह कोंडागांव में पुलिस मैदान में आयोजित होने वाली जनसभा तथा नामांकन रैली में शामिल होंगे और सभा को संबोधित करेंगे.

 

शाह शाम को जगदलपुर से नयी दिल्ली के लिए रवाना होंगे. राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद भारतीय जनता पार्टी की यह दूसरी बड़ी रैली है. शाह ने इससे पहले 16 अक्टूबर को राजनांदगांव में रैली को संबोधित किया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मध्य प्रदेश में उम्मीदवारों के चयन पर जद्दोजहद

Share on Social Mediaभाजपा नेतृत्व ने मध्य प्रदेश और राजस्थान में बाकी विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर मंथन का काम पूरा कर लिया है. दोनों राज्यों में पार्टी कई नए चेहरों को सामने लाने के साथ कई बदलाव कर सकती है. जल्द केंद्रीय चुनाव समिति बची हुई […]

You May Like