Read Time:51 Second
न्यूज़ डेस्क : इस वक़्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता शंकर सोढ़ी की बहन ने सरकारी सेवा छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव है। पार्टियों में प्रवेश का भी दौर जारी हो गया है। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से शुरू हुई भाजपा की परिवर्तन यात्रा का आज तीसरा दिन है। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, महेश गागड़ा और विधायक शिवरतन शर्मा ने भगवा दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। उनके साथ कई सहयोगियों ने भी सदस्यता ली।
