इसरो पर पिछली सरकार को भरोसा नहीं था: भाजपा

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 38 Second

नई दिल्ली. भाजपा ने इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायणन का एक वीडियो साझा कर कांग्रेस सरकार को घेरा है. आरोप लगाया है कि पिछली सरकार को इसरो पर भरोसा नहीं था.

सोशल मीडिया एक्स पर साझा वीडियो में नंबी कहते हैं कि उनकी (पूर्व की सरकार) प्राथमिकताएं अलग-अलग थीं, उन्होंने कभी भी अंतरिक्ष अनुसंधान को प्राथमिकता नहीं दी. तब की सरकार द्वारा धन आवंटित नहीं किया गया. पूर्व वैज्ञानिक के मुताबिक, इसरो के पास अनुसंधान कार्य के लिए कोई जीप या कार नहीं थी. उनके पास सिर्फ एक बस थी, जो शिफ्टों में चलती थी. उसके बाद सरकारों का भरोसा बढ़ता गया और हमें सराहा गया. यही वीडियो शेयर करते हुए भाजपा ने कांग्रेस पर हमला बोला है. भाजपा ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री मोदी ने बजट में वृद्धि की है और हमारे वैज्ञानिकों के साथ उनकी सफलताओं और विफलताओं में खड़े हैं, तो भारत के अंतरिक्ष मिशन बहुत आगे बढ़ चुके हैं. भाजपा की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष सीपी जोशी ने भी आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासनकाल में वैज्ञानिकों के खिलाफ साजिश रची जाती थी.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ट्रंप ने जुटाए 70 लाख अमेरिकी डॉलर

Share on Social Mediaवाशिंगटन. जॉजिया में चुनाव परिणाम पलटने के आरोप में फुल्टन काउंटी की जेल में ट्रंप का कैदी के तौर पर जो फोटो खींचा गया, उस तस्वीर ने लोगों में ट्रंप के प्रति सहानुभूति बढ़ा दी है। इसके वायरल होने के बाद चुनावी चंदे के तौर पर दो […]