चांद के और करीब पहुंचा चंद्रयान-3

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

बेंगलुरु. चंद्रयान-3 चांद की सतह के और करीब पहुंच गया है. इसे चंद्रमा की तीसरी कक्षा में स्थापित कर दिया गया है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की ओर से बुधवार को यह जानकारी दी गई.

चांद की चौथी कक्षा करेगा प्रवेश इसरो ने ट्वीट कर बताया कि चंद्रयान-3 बुधवार को चंद्रमा की 174 गुणा 1437 किलोमीटर की कक्षा में पहुंच गया है. इस तरह चंद्रमा की सतह से इसकी दूरी घटती जा रही है. इसरो के मुताबिक 14 अगस्त को सुबह 1130 बजे से दोपहर 1230 बजे के बीच यह चांद की चौथी कक्षा में प्रवेश करेगा.

दो कक्षाओं का सफर अभी बाकी भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी की ओर से बताया गया कि जैसे-जैसे मिशन आगे बढ़ रहा है, चंद्रयान -3 को चांद की सतह पर उतारने के लिए उसकी कक्षा को धीरे-धीरे कम किया जा रहा है. फिलहाल, चांद के करीब लाने के लिए चंद्रयान को अब चांद की दो और कक्षाओं से गुजरना होगी. 16 अगस्त को यह चांद की 100 किलोमीटर की कक्षा में पहुंच जाएगा.

डीबूस्ट प्रक्रिया काफी महत्तवपूर्ण 100 किलोमीटर की कक्षा में पहुंचने के बाद इसके लैंडर और रोवर वाले लैंडिंग मॉड्यूल और प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग हो जाएंगे. इसके बाद लैंडर के महत्वपूर्ण डीबूस्ट प्रक्रिया से गुजकर 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा.

गौरतलब है कि 14 जुलाई को भारत के महत्वाकांक्षी चंद्रमिशन चंद्रयान-3 को प्रक्षेपित किया गया था. पांच अगस्त को यह चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश कर गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ट्रेन दुर्घटनाओं में 90 की कमी आई: अर्जुन मुंडा

Share on Social Mediaनई दिल्ली.  केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि देश में ट्रेन दुर्घटनाओं की संख्या 2000-01 में 473 से घटकर 2022-23 में 48 हो गई है. वर्ष 2004 से 2014 तक ट्रेन दुर्घटनाओं का वार्षिक औसत 171 था. बाद की अवधि (2014 से 2023) में यह आंकड़ा […]