Read Time:1 Minute, 0 Second
जशपुर : छत्तीसगढ़ में चुनाव जैसे -जैसे नज़दीक आ रहा है। वैसे वैसे राजनैतिक गलियारों में भी हलचल तेज़ हो गई है। इसी बीच एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। प्रदेश में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। बताया जा रहा है कि 50 से अधिक भाजयुमो कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तपकरा मंडल के 50 से अधिक भाजयुमो नेता कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। इन सभी कार्यकर्ताओं ने कुनकुरी विधायक विधायक यूडी मिंज की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ली है। 50 कार्यकर्ताओं का कांग्रेस में शामिल होना जहाँ पार्टी को मज़बूत करने का काम करेगा। वही बीजेपी को इसका नुकसान भी हो सकता है।
