नई दिल्ली : बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री को “Y” कैटेगरी की सुरक्षा दे दी गई है। बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद केंद्र सरकार ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है। केंद्र सरकार से मिली मंजूरी के अनुसार उन्हें वाई कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है। इसको लेकर मध्य प्रदेश प्रशासन की ओर से आदेश जारी किए गए हैं । बता दें कि बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को कुछ महीने पहले परिवार समेत जान से मारने की धमकी मिली थी। इस फोन के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज आगे की कार्यवाही कर रही है।
बता दें कि वाई श्रेणी की सुरक्षा में कमांडो के अलावा पुलिसकर्मियों क टीम हर समय सुरक्षा में तैनात रहती है। इसमें एक या दो कमांडो समेत कुल 8 जवान तैनात रहते हैं । इसके साथ ही इसमें सुरक्षा के लिए दो पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (पीएसओ) भी होते हैं ।
महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में भीषण सड़क हादसा, 4 लोग सहित 150 भेड़ों की मौत ….
Thu May 25 , 2023
Share on Social Mediaमहाराष्ट्र : महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में पशुओं को ले जा रही ट्रक और टाइलों से लदे एक अन्य ट्रक से टक्कर होने पर चार लोगों और 150 भेड़ों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना सुबह करीब चार बजे नांदेड़-कलमनुरी मार्ग पर मालेगांव […]
