यूक्रेन ने राष्ट्रपति भवन पर ड्रोन से हमला हुआ

0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 49 Second

रूस ने दावा किया कि यूक्रेन ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हत्या का प्रयास किया है. बुधवार को रूसी अधिकारियों ने आरोप लगाया कि यूक्रेन ने राष्ट्रपति भवन (क्रेमलिन) पर दो ड्रोन से हमला करने की असफल कोशिश की. क्रेमलिन ने इसे आतंकी कृत्य बताते हुए प्रतिशोध लेने की बात कही है. हालांकि, यूक्रेन ने हमले से इनकार किया है.

रूस के अधिकारियों ने बताया कि रूसी सेना ने हमले से पहले ही दोनों ड्रोन को नष्ट कर दिया. इस दौरान कोई घायल नहीं हुआ.

पुतिन के कार्यक्रम में बदलाव नहीं क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सुरक्षित हैं और अपने कार्यक्रम में कोई बदलाव किए बगैर काम कर रहे हैं. क्रेमलिन ने घटना का वीडियो भी जारी किया है. रूस में नौ मई को विक्टरी डे परेड होती है, जो निधारित समय के अनुसार होगी.

रूसी सांसद बोले- जेलेंस्की आवास पर हमला हो कुछ रूसी सांसदों ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के आवास पर मिसाइल हमले का आह्रान किया.

यूक्रेन बोला, हमें जानकारी नहीं क्रेमलिन पर कथित ड्रोन हमले के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के प्रवक्ता ने कहा कि इस ड्रोन हमले से उनका कोई लेना-देना नहीं है. हमें इस घटना के बारे में जानकारी नहीं है. उनके मुताबिक, वह सिर्फ अपने देश की सुरक्षा कर रहे हैं. इस बीच, यूक्रेन की राजधानी कीव में एयर अटैक के अलार्म एक्टिव कर दिए गए हैं.

घटना के बाद बंकर में शिफ्ट हुए रूस के राष्ट्रपति

क्रेमलिन पर दोनों ड्रोन को मार गिराने के लिए रडार युद्ध प्रणाली का इस्तेमाल किया गया. हमले के असफल प्रयास के बाद राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन बंकर में शिफ्ट हो गए हैं. वह अगले कुछ दिन तक नोवा ओगारेवा में अपने आवास के अंदर बने बंकर से काम करेंगे.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छत्तीसगढ़ में अब बिना फिटनेस और टैक्स के अब टोल से गुजरना पड़ेगा महंगा

Share on Social Mediaछत्तीसगढ़ सरकार अब बिना फिटनेस , टैक्स और बिना दस्तावेज के चलने वाले वाहनों पर सख्ती करने की तैयारी में हैं. प्रदेश के सभी नेशनल हाईवे में अब ई-डिटेक्शन सिस्टम शुरू किया जा रहा है , जिससे कि बिना फिटनेस और बिना टैक्स वाले वाहनों के टोल […]