PM मोदी अक्तूबर में राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करेंगे

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 21 Second

पणजी,. गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बुधवार को कहा कि राज्य में अक्तूबर 2023 में होने वाले राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे.

सावंत इन खेलों की तैयारियों के संबंध में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा के साथ बैठक करने के बाद संवाददाताओं से बात कर रहे थे. सावंत ने कहा, उद्घाटन समारोह 23 या 24 अक्तूबर को आयोजित किया जाएगा. यह प्रधानमंत्री के कार्यक्रम पर निर्भर करेगा. खेल 10 नवंबर तक आयोजित किए जाएंगे. उद्घाटन समारोह दक्षिण गोवा के फतोर्डा में स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा.

राष्ट्रीय खेलों के लिए कुल 38 खेलों की पहचान की गई है तथा सभी मैच स्थल तैयार हैं. आईओए की तकनीकी टीम स्थलों का निरीक्षण कर चुकी है और एक अन्य टीम 27 अप्रैल को राज्य का दौरा करेगी.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पेट की परेशानी खराब कर रही दिमाग की सेहत

Share on Social Mediaलंदन. पेट का सीधा संबंध दिमाग से होता है. अगर पेट में मौजूद आंत में गंदगी ज्यादा हो जाए तो दिमाग की कई कोशिकाएं या हिस्से प्रभावित होते हैं और इससे कई तरह की बीमारियां हो सकती है. लंदन में हुए एक अध्ययन में यह जानकारी सामने […]

You May Like