जम्मू का पहला ट्यूलिप गार्डन आम जनता के लिए खुला

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:3 Minute, 8 Second

जम्मू एवं कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को रामबन जिले के सनासर में ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन किया, जो जम्मू संभाग के लिए इस तरह का पहला पार्क है. उपराज्यपाल ने इस अवसर पर पर्यटकों और स्थानीय निवासियों को बधाई देते हुए कहा कि रामबन जिले में हरे-भरे जंगल के बीच स्थित 25 विभिन्न किस्मों के 2.75 लाख ट्यूलिप बल्बों के साथ 40 कनाल में फैला उद्यान पर्यटन और व्यापार गतिविधियों को गति प्रदान करेगा.

मनोज सिन्हा ने कहा कि यह वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर अपना स्थान बना सकता है और प्रशासन सभी आवश्यक बुनियादी ढांचा और संसाधन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है. उपराज्यपाल ने कहा कि पर्यटन मिशन पहल के तौर पर केंद्र शासित प्रदेश में लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए नए आर्थिक स्रोत पैदा करने के वास्ते 75 नए स्थल, 75 धार्मिक स्थल, 75 नए सांस्कृतिक एवं विरासत स्थल और 75 नए रास्ते बनाए जा रहे हैं.

सिन्हा ने कहा जम्मू और श्रीनगर दोनों शहरों में वाटर पार्क के विकास के साथ रामबन, उधमपुर, कठुआ, जम्मू, राजौरी और पूंछ में सांस्कृतिक केंद्रों की स्थापना से स्थानीय क्षमताओं का निर्माण करने, रोजगार को बढ़ावा देने और उद्यमशीलता के लिए अनुकूल जलवायु बनाने में मदद मिलेगी. उन्होंने कहा कि छोटे और दूरवर्ती गांव भी बड़े सपने देख रहे हैं और पर्याप्त अवसरों, समावेशी एवं सतत विकास नीतियों और मजबूत बुनियादी ढांचा उपलब्ध होने के साथ वे अपने अपार संसाधनों का इस्तेमाल कर रहे हैं.

सिन्हा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास के लिए बजट की कोई कमी नहीं है. सभी नागरिकों को आधुनिक, औद्योगिक और समृद्ध जम्मू कश्मीर बनाने के सकारात्मक रुख के साथ समाज की प्रगति के लिए एक साथ मिलकर काम करना चाहिए. जम्मू कश्मीर को आधुनिक स्थल के रूप में विकसित करने के लिए इस साल पर्यटन क्षेत्र को 447 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से करारी मात दी

Share on Social Mediaचेन्नई सुपर किंग्स ने एकतरफा अंदाज में मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हरा दिया. मुंबई ने सीएसके को जीतने के लिए 158 रनों का टारगेट दिया, जिसे सीएसके की टीम ने 3 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया. इस मैच में सीएसके के लिए 2 […]

You May Like