सुकेश ने जैकलीन को खत लिखकर किया प्यार का इजहार

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 52 Second

नई दिल्ली . मनी लॉन्ड्रिंग केस में तिहाड़ जेल में बंद कथित ठग सुकेश चन्द्रशेखर ने फिल्म एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को खत लिखकर अपने जन्मदिन पर ज्यादा मिस करने की बात कही है. उसने लिखा कि मेरे पास कोई शब्द नहीं, लेकिन मैं जानता हूं कि मेरे लिए तुम्हारा प्यार कभी खत्म नहीं होगा, मैं ये भी जानता हूं कि तुम्हारे दिल में क्या है. मुझे किसी प्रूफ की जरूरत नहीं है, मेरे लिए इतना ही काफी है.

सुकेश चन्द्रशेखर ने अपने जन्मदिन से पहले होली पर भी जैकलीन को एक खत लिखा था. सुकेश ने इस खत के जरिये होली के मौके पर जैकलीन को बधाई दी थी. खत में सुकेश ने लिखा था कि रंगो के त्योहार के दिन मैं तुमसे वादा करता हूं, जो रंग फीके या गायब हो गए हैं, मैं उन्हें 100 बार वापस लाऊंगा. मैं हर बात का ध्यान रखूंगा, जो मेरी जिम्मेदारी भी है. जैकलीन फर्नांडिस पर आरोप है कि वह सब सच जानते हुए भी सुकेश के संपर्क में थीं. इस केस में जैकलीन के अलावा नोरा फतेही समेत तीन-चार अभिनेत्रियों से भी पूछताछ हुई थी. 7 अक्तूबर को सुकेश ने एलजी को चिट्ठी लिखी थी, जो 1 नवंबर को सामने आई. इसमें सुकेश ने कहा कि जेल में सुरक्षा और सहूलियत के नाम पर उससे रकम वसूली गई.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अमित शाह ने बस्तर में आयोजित स्थापना दिवस समारोह में CRPF के योगदान को सराहा

Share on Social Mediaजगदलपुर . केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि देश में उग्रवाद के खिलाफ लड़ाई जीत के अंतिम चरण में है. इसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों के सर्वोच्च बलिदान ने बहुत बड़ा योगदान दिया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ […]