अरुणाचल प्रदेश में सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलट की मौत

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 41 Second

अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग जिले में मांडला के समीप बृहस्पतिवार सुबह सेना का एक चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और इस हादसे में दो पायलट की मौत हो गयी. एक रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी. मृतक अधिकारियों की पहचान लेफ्टिनेंट कर्नल वीवीबी रेड्डी और सह-पायलट मेजर जयनाथ ए. के रूप में की गयी है.

रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने गुवाहाटी में बताया कि हेलीकॉप्टर असम के सोनितपुर जिले से अरुणाचल प्रदेश के तवांग जा रहा था. हेलीकॉप्टर को उड़ान के दौरान ‘‘प्रतिकूल मौसम’’ का सामना करना पड़ा और वह दुर्घटना के वक्त मिस्सामारी लौट रहा था.

रावत ने कहा, ‘‘हेलीकॉप्टर का सुबह करीब नौ बजकर 15 मिनट पर वायु यातायात नियंत्रण (एटीसी) से संपर्क टूट गया. भारतीय सेना, एसएसबी और आईटीबीपी के पांच खोजी दलों को तत्काल हेलीकॉप्टर की तलाश में लगाया गया. मांडला के पूर्वी गांव बांगलजाप के समीप हेलीकॉप्टर का मलबा मिला.’’

 ‘‘हादसे की वजह का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दिए गए हैं.’’

‘‘लेफ्टिनेंट जनरल आर कलिता और सभी अधिकारी मांडला में चीता हेलीकॉप्ट उड़ाते समय ड्यूटी के दौरान लेफ्टिनेंट कर्नल वीवीबी रेड्डी और मेजर जयनाथ ए के सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हैं.’’

विशेष जांच शाखा के पुलिस अधीक्षक रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि दिरांग में ग्रामीणों ने दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर को जलते हुए देखा और उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को सूचना दी.

सिंह ने कहा, ‘‘ दिरांग में बांगलजाप के ग्रामीणों ने करीब साढ़े 12 बजे हेलीकॉप्टर को जलते देखा.’’

उन्होंने कहा कि उस क्षेत्र में ‘मोबाइल कनेक्टिविटी’ नहीं है और इतना अधिक कोहरा फैला है कि कि दृश्यता घटकर महज पांच मीटर रह गयी है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राजेश गोपीनाथन ने टीसीएस के MD-CEO के पद से दिया इस्तीफा

Share on Social Mediaदेश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज ( Tata Consultancy Services) के एमडी और सीईओ राजेश गोपीनाथन (Rajesh Gopinathan) ने इस्तीफा दे दिया है. कंपनी ने स्टेटमेंट जारी कर ये जानकारी साझा किया है. टीसीएस ने राजेश गोपीनाथन के इस्तीफे के बाद के कृतिवासन को […]