जेल में रची गई थी भाजपा नेता की हत्या की साजिश

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 44 Second

रांची. ओरमांझी में भाजपा नेता चतुर साहू पर हुई गोलीबारी मामले में शामिल 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इनमें संजीव कुमार व राम कुमार प्रवेश मुंगेर निवासी हैं. वहीं, उमेश करमाली व नीरज महतो ओरमांझी निवासी हैं. इनके पास से दो पिस्टल, गोली भी बरामद हुई है. चतुर साहू को मारने के लिए रांची जेल से ही सुपारी दी गई थी.
रंगदारी मांगी गई थी चतुर से जांच में पता चला है कि मनोज मुंडा अपने गिरोह के साथ मिलकर जेल से ही ओरमांझी के कारोबारियों से रंगदारी मांग रहा था. मनोज ने भाजपा नेता चतुर से भी रंगदारी मांगी थी. मना करने पर मनोज ने उसकी हत्या की योजना बनाई थी. इसके लिए उसने जेल में बंद ओरमांझी के ही उमेश करमाली की जमानत करवा कर उसे गिरोह का संचालन करने के लिए बाहर भेजा. जेल से बाहर निकलने के बाद उमेश करमाली मनोज के इशारे पर करवरिया से रंगदारी की मांग करने लगा.
रांची एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि चतुर साहू पर हमला कर उन्हें जान से मार देने की प्लानिंग रांची जेल में हुई थी ,हलाकि दूसरा फायर मिस होने की वजह से भाजपा नेता बाल बाल बच गए थे. चतुर साहू को एक गोली हाथ में लगी थी.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाने वाले दो और आरोपी गिरफ्तार

Share on Social Mediaभोपाल. क्राइम ब्रांच भोपाल ने विदिशा और मुंगावली से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. क्राइम ब्रांच के अनुसार आरोपी अनुराग श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया गया था. मिली जानकारी के आधार पर गुरुवार को क्राइम ब्रांच पुलिस ने अशोकनगर से राहत खान और गंजबासौदा से प्रकाश पंथी […]

You May Like