लालू-राबड़ी समेत 16 को सीबीआई कोर्ट का समन

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 41 Second

पटना . तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बड़ी बेटी मीसा भारती समेत 16 आरोपितों को 15 मार्च को दिल्ली स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में हाजिर होने का समन जारी किया है. उन पर बतौर रेल मंत्री 2004 से 2009 के दौरान जमीन लेकर नौकरी देने का आरोप है.

इस मामले को लेकर सीबीआई की दिल्ली इकाई ने अलग से मामला दर्ज कर कुछ दिन पहले चार्जशीट दायर की थी. इस मामले की सुनवाई दिल्ली के राउज एवेन्यू स्थित सीबीआई की विशेष अदालत कर रही है. इसकी न्यायाधीश गीतांजलि गोयल ने यह आदेश जारी किया है. इसके मद्देनजर लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. हाल में ही लालू प्रसाद सिंगापुर से किडनी प्रत्यारोपित करवा कर स्वदेश लौटे हैं. गौरतलब है कि सीबीआई ने इस मामले को दर्ज करने के बाद पटना के सर्कुलर रोड स्थित पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास समेत नई दिल्ली और अन्य कई स्थानों पर एक साथ छापेमारी भी की थी. इस मामले में उनके सबसे करीबी विधायक भोला यादव और हृदयानंद चौधरी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया था.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उमेश पाल हत्याकांड का आरोपी मुठभेड़ में ढेर

Share on Social Mediaप्रयागराज . उमेश पाल मर्डर केस में शामिल 50 हजार का इनामी बदमाश सोमवार दोपहर नेहरू पार्क के पास पुलिस मुठभेड़ में मारा गया. पुलिस पर गोली चलाकर भाग रहे इनामी को क्राइम ब्रांच की टीम ने घेराबंदी की ढेर कर दिया. इस दौरान गोली लगने से […]

You May Like