साइबर ठगों ने खाते से आठ लाख निकाले

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 16 Second

राजस्थान के श्रीगंगानगर शहर में रहने वाले 55 वर्षीय किसान पवन कुमार सोनी के बैंक खाते से साइबर ठगों ने आठ लाख रुपये निकाल लिए. समय रहते बैंक प्रबंधन और पुलिस को शिकायत करने पर पीड़ित के खाते में अभी तक 6.24 लाख रुपये वापस आ गए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

जानकारी के अनुसार, 7 जनवरी को करीब 3.45 बजे उसके मोबाइल पर एक संदेश आया, जिसमें लिखा गया था कि आपका बैंक खाता ब्लॉक हो गया है. इसके बाद योनो ऐप पर केवाईसी अपडेट करने को कहा गया. मोबाइल फोन में पहले से ही योनो ऐप अपलोड था, जैसे ही उसने लिंक पर क्लिक किया, उसके मोबाइल पर एक और ऐप डाउनलोड हो गया. यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज ककरते ही पिता के बैंक खाते से पैसे निकलने के संदेश आने लगे. सात मिनट में 8,03,899 रुपये निकल गए. बाद में एहसास हुआ कि डुप्लीकेट ऐप की वजह से उनका फोन हैक हो गया था. पीड़ित ने बताया कि खाते में उपलब्ध रकम एक ऋण के तहत आई थी, जो उनके पिता ने किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत खेती के उद्देश्य से लिया था. हर्षवर्धन ने अपने पिता को फोन पर मामले की जानकारी दी. पवन कुमार सोनी ने बैंक जाकर साइबर ठगी होने की जानकारी दी.

बैंक प्रबंधक ने बताया कि उसके खाते से तीन खातों में रुपये भेजे गए हैं. पहली बार पांच लाख रुपये और दूसरी बार 1.24 लाख रुपये पेयू में भेजे गए हैं. तीसरी बार में 1,54,899 रुपये सीसीएवेन्यू में भेजे हैं. बाकी 25,000 एक्सिस बैंक खाते में भेजे हैं. बैंके की ओर से ईमेल भेजने पर पेयू ने धनराशि रोक ली.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

निक्की हत्याकांड : खुलासा श्रद्धा की तरह निक्की के टुकड़े करना चाहता था साहिल

Share on Social Mediaनई दिल्ली . श्रद्धा की तरह साहिल निक्की के शव के टुकड़े करने की योजना बना रहा था, लेकिन समय नहीं मिल पा रहा था. इस बात का खुलासा क्राइम ब्रांच की जांच में हुआ है. जांच से जुड़े वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि साहिल शव […]

You May Like