सीरिया में बड़ा आतंकी हमला; 53 लोगों की मौत

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 11 Second

सीरिया में शुक्रवार को घात लगाकर किए गए हमले में कम से कम 53 लोगों की मौत हो गई. आतंकी संगठन ISIS को हमले के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है.

बताया जा रहा है कि पिछले एक साल से अधिक समय में आतंकियों की ओर से किया गया ये सबसे बड़ा हमला है.

जानकारी के मुताबिक, अल-सोखना शहर के दक्षिण-पश्चिम में आतंकियों ने हमले को अंजाम दिया है. पालमायरा अस्पताल के निदेशक वालिद ऑडी ने कहा कि मारे गए लोगों में 46 नागरिक और सात सैनिक थे. ऑडी ने बताया कि दर्जनों लोगों को निशाना बनाकर किए गए हमले के बाद 53 शवों को अस्पताल लाया गया था. बता दें कि हाल के वर्षों में सीरिया के मध्य, उत्तरपूर्वी और पूर्वी क्षेत्रों में महिलाओं और बच्चों सहित कई लोगों को निशाना बनाया गया है.

पिछले हफ्ते भी हमले में हुई थी 16 लोगों की मौत

जानकारी के मुताबिक, इसी तरह के हमले में बीते शनिवार को 16 लोग मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर नागरिक थे. हमले में दर्जनों लोगों का अपहरण भी किया गया था जिसमें से कई को बाद में रिहा कर दिया गया था, लेकिन कई अन्य लोग अभी भी लापता हैं.

2021 में किया था 19 लोगों को किडनैप

बता दें कि अप्रैल 2021 में भी चरमपंथी समूह ने हामा प्रांत के पूर्वी ग्रामीण इलाकों में 19 लोगों को किडनैप किया था. बता दें कि संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि जिहादी समूह आईएसआईएस ने हमले जारी रखने की अपनी क्षमता को बनाए रखा है. संयुक्त राष्ट्र का अनुमान है कि इराक और सीरिया में ISIS के छह हजार और 10 हजार लड़ाके हैं.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रस्ताव को भारत सरकार ने दी मंजूरी, मध्यान्ह भोजन में शामिल होगा मिलेट्स

Share on Social Mediaरायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा मध्यान्ह भोजन योजना में मिलेट्स को शामिल करने के प्रस्ताव को केन्द्र सरकार ने मंजूरी दे दी है. अब प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के तहत छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में सोया चिक्की के स्थान पर सप्ताह में चार दिन स्कूली बच्चों को […]

You May Like