ऑपरेशन दोस्त’ को अंजाम देकर भारत लौटी NDRF टीम, हुआ जोरदार स्वागत

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 50 Second

तुर्की में आए विनाशकारी भूकंप में मदद के लिए गई एनडीआरएफ की एक टीम वहां से वापस आ गई है. NDRF की टीम जब वहां से रवाना हुई तो अदाना एयरपोर्ट पर लोगों ने तालियां बजाकर टीम का शुक्रिया अदा किया.

तुर्की के अदाना एयरपोर्ट पर वहां के कर्मचारियों ने ताली बजाकर भारतीय बचाव दल का शुक्रिया अदा किया. इसके बाद भारत पहुंचने पर गाजियाबाद में अधिकारियों ने NDRF की टीम के सदस्यों का स्वागत किया.

तुर्की में ऑपरेशन दोस्त को अंजाम देने के बाद एक टीम आज वापस आई है. जो गाजियाबाद एनडीआरएफ बटालियन पहुंची है, जहां उनका मेडिकल होगा. उसके बाद लंच करने के बाद वे घर जाएंगे. वहीं दूसरी टीम आज शाम को आएगी और तीसरी टीम कल वापस आएगी.

एनडीआरएफ की 47 सदस्यीय टीम डॉग स्क्वायड के सदस्य रेम्बो और हनी के साथ भूकंप प्रभावित तुर्की में 10 दिन तक चले बचाव अभियान के बाद आज भारत लौटी है.

तुर्की-सीरिया में आए भूकंप में अब तक 41 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है. भूकंप के बाद तुर्की की मदद के लिए दुनियाभर के तमाम देशों ने हाथ बढ़ाए थे.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Tecno Pop 7 Pro भारत में लॉन्च, कीमत 8000 रुपये से भी कम

Share on Social Mediaटेक्नो अपने नए एंट्री लेवल फोन टेक्नो पॉप 7 प्रो को लॉन्च कर दिया है. इस नए स्मार्टफोन की कीमत 8000 रुपये भी कम है. स्मार्टफोन निर्माता कंपनी टेक्नो ने भारत में अपना एंट्री लेवल फोन टेक्नो पॉप 7 प्रो को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने […]

You May Like