दहेज उत्पीड़न केस में सपना चौधरी को नोटिस देगी पुलिस

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

फरीदाबाद . हरियाणा की मशहूर गायक और डांसर सपना चौधरी, उनके भाई कर्ण और मां के खिलाफ पलवल के महिला थाने में दहेज उत्पीड़न, मारपीट सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. इसकी जांच पुलिस उपाधीक्षक सतेंद्र को सौंपी गई. डीसीपी सतेंद्र ने बताया कि जांच में शामिल होनेे के लिए सपना चौधरी को नोटिस भेजा जाएगा.

पीड़िता ने पुलिस शिकायत में बताया कि 2018 में उनकी शादी नजफगढ़ दिल्ली के रहने वाले सपना चौधरी के भाई कर्ण से हुई थी. शादी में उनके परिवार ने 42 तोले सोना व दहेज का बाकी समान भी दिया था. आरोप है उन्होंने शादी का आयोजन होटल में करने को कहा था. आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा. यह भी आरोप है कि दहेज में क्रेटा कार की मांग की गई थी, ने देने पर मारपीट करने लगे. सपना, उनके भाई सहित मां पर दहेज मांगने, मारपीट करने और भाई पर अप्राकृतिक यौन शोषण जैसे गंभीर आरोप लगे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रधानमंत्री ने रेलवे से वंदे मेट्रो लाने को कहा वैष्णव

Share on Social Mediaहैदराबाद . रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेल मंत्रालय से वंदे भारत ट्रेनों के समान वंदे मेट्रो लाने के लिए कहा. मंत्री ने कहा कि अगले 12 से 16 महीनों में एक प्रोटोटाइप तैयार कर लिया जाएगा. इसके बाद […]