वाणी जयराम का निधन, चेन्नई स्थित अपने घर पर मृत मिलीं

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 30 Second

चेन्नई/तिरुवनंतपुर .  पद्म भूषण से सम्मानित पार्श्व गायिका वाणी जयराम शनिवार को अपने घर में मृत मिलीं. 77 वर्षीय वाणी के पति की पहले ही मौत हो गई थी और वह अकेले रहती थीं. उनकी कोई संतान नहीं है. तमिलनाडु पुलिस ने संदिग्ध हालात में मौत का केस दर्ज किया है. उनके निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है.

गायिका की घरेलू सहायिका हमेशा की तरह शनिवार को काम पर अपार्टमेंट पहुंची. कॉलबेल दबाने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़ा तो वह अंदर मृत मिलीं. घरेलू सहायिका के रूप में पिछले 10 वर्षों से काम करने वालीं मलारकोड़ी ने कहा कि पुलिस को वाणी जयराम के माथे पर चोट का निशान मिला है. पुलिस ने कहा कि हो सकता है कि वह गिर गई हों और घायल हो गई हों. भारत सरकार ने कुछ दिन पूर्व उनको पद्म भूषण से सम्मानित किया था. उन्होंने हिंदी गीत बोले रे पपीहरा सहित 19 भाषाओं में 10,000 से अधिक गाने गाए हैं.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती में पहले  अब ऑनलाइन परीक्षा

Share on Social Mediaभारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में बदलाव कर दिया है. अब अग्निवीर भर्ती के तहत सेना में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों को पहले ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) देनी होगी. इसके बाद उम्मीदवारों को शारीरिक रूप से चुस्त-दुरुस्त होने (फिजिकल फिटनेस) संबंधी परीक्षण और मेडिकल […]